जयपुर में 3 साल की बच्ची का किडनैप, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया आरोपी; ऑटो ड्राइवर की सूझबूझ से बची मासूम

0
15
A 3-year-old girl was allegedly kidnapped in Jaipur after a man took her away on the pretext of buying candy. The child was safely rescued after an alert auto-rickshaw driver spotted the suspect, while police are searching for the accused.

जयपुर में 3 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। मंगलवार रात बस स्टैंड पर बैठी मासूम बच्ची को एक व्यक्ति टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। हालांकि, ऑटो रिक्शा ड्राइवर की सतर्कता से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची का परिवार मूल रूप से बारां का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर के बगरू इलाके में रहता है। मंगलवार रात करीब 9:45 बजे बच्ची अपनी मां और नानी के साथ बारां जाने वाली बस में बैठी थी।

टॉफी दिलाने के बहाने ले गया आरोपी

बस में मौजूद एक व्यक्ति ने परिवार से बातचीत कर नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद उसने बच्ची को टॉफी दिलाने की बात कही और उसे लेकर दुकान की तरफ चला गया। कुछ देर बाद जब बच्ची वापस नहीं आई तो मां ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

ऑटो ड्राइवर ने दिखाई समझदारी

पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सिंधी कैंप बस स्टैंड के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से बच्ची को ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर नवल ने पीतल फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को बच्ची के साथ देखा।

ऑटो ड्राइवर ने तुरंत उसे रोककर पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी बच्ची को ऑटो में छोड़कर फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ऑटो ड्राइवर की सूचना के बाद पुलिस और बच्ची की मां मौके पर पहुंची। बच्ची की पहचान होने के बाद उसे सुरक्षित परिवार को सौंप दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here