Home आज की ख़ास ख़बर अमेरिका में ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव सीनेट में फेल, 49-50 वोट से गिरा; ट्रम्प को मिली राहत

अमेरिका में ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव सीनेट में फेल, 49-50 वोट से गिरा; ट्रम्प को मिली राहत

0
अमेरिका में ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव सीनेट में फेल, 49-50 वोट से गिरा; ट्रम्प को मिली राहत
The US Senate rejected a proposal to limit military action against Iran by a 49-50 vote. The decision allows President Donald Trump to continue his Iran policy as tensions between Washington and Tehran remain high.

अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया। गुरुवार को हुई वोटिंग में यह प्रस्ताव 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। पेन्सिलवेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैकॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

इस प्रस्ताव का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करना था। अगर यह पास हो जाता तो ईरान के खिलाफ किसी भी बड़े सैन्य अभियान से पहले राष्ट्रपति को संसद की मंजूरी लेनी पड़ती।

विपक्षी सांसद कर रहे थे मांग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर हालिया हमलों के बाद विपक्षी सांसद लगातार मांग कर रहे थे कि सैन्य कार्रवाई का अंतिम फैसला संसद की मंजूरी के बाद ही लिया जाए।

हालांकि, प्रस्ताव सीनेट में आगे नहीं बढ़ सका और अब इसे दोबारा पेश करने के लिए सांसदों को नई कोशिश करनी होगी।

ईरान-अमेरिका तनाव के 5 बड़े अपडेट

1. मिस्र पर पहली बार हमला
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। हमले में दो जहाजों में आग लग गई। इसके लिए ईरान को जिम्मेदार माना जा रहा है।

2. अमेरिका ने ईरान के 10 शहरों को बनाया निशाना
अमेरिकी सेना ने ईरान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। बंदर अब्बास, किश और क़ेश्म द्वीप समेत कई जगहों पर धमाकों की जानकारी सामने आई।

3. ईरान का जवाबी हमला
ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स ने दावा किया कि उसने अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

4. कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर हमला
ईरानी हमले में उत्तरी कुवैत में मौजूद एक चीनी कंपनी की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत की जानकारी सामने आई।

5. रेड सी सुरक्षा के लिए गठबंधन की तैयारी
सऊदी अरब लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है। अब तक 14 देशों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनियाभर की नजर अब आगे की सैन्य और कूटनीतिक गतिविधियों पर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here