भरत एनकाउंटर मामले में STF जवान गिरफ्तार, सरेंडर के बाद गोली चलाने का आरोप; जांच में बड़ा एक्शन

0
9
A Bihar STF constable has been arrested in the Bharat Tiwari encounter case. The action came after allegations that the first shot was fired after Tiwari had surrendered. The investigation has intensified following the arrest.

बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एनकाउंटर में पहली गोली चलाने वाले बिहार STF के जवान अक्षय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आत्मसमर्पण करने के बाद भरत तिवारी को सबसे पहली गोली अक्षय कुमार ने ही मारी थी।

भरत तिवारी का एनकाउंटर 17 जून को हुआ था। उनकी मां आशा देवी ने STF जवान अक्षय कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पूछताछ में नहीं हुआ था शामिल

जांच अधिकारियों के मुताबिक, एनकाउंटर की जांच के दौरान अक्षय कुमार को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद तेज हुई कार्रवाई

भरत तिवारी के परिवार ने 24 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बाद दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई और अब STF जवान की गिरफ्तारी की गई है।

एनकाउंटर को लेकर उठे थे कई सवाल

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर परिवार और सामाजिक संगठनों ने कई सवाल उठाए थे। परिवार का दावा है कि भरत ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बाद भी उसे गोली मारी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में भरत तिवारी पुलिस के सामने अपनी पिस्टल दूर फेंकते हुए नजर आ रहा था। परिवार का आरोप है कि हथियार छोड़ने के बाद भी उस पर गोली चलाई गई।

पुलिस ने दिया था अलग बयान

पुलिस का दावा था कि भरत ने कार्रवाई के दौरान फायरिंग की थी और जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, उसने दोबारा हथियार उठाने की कोशिश की थी, जिसके बाद STF ने कार्रवाई की।

हालांकि, वायरल वीडियो और परिवार के आरोपों के बाद इस मामले की जांच तेज कर दी गई है। अब STF जवान की गिरफ्तारी के बाद पूरे एनकाउंटर की जांच में नया मोड़ आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here