Home आज की ख़ास ख़बर अमेरिका का ईरान पर 9वीं रात हमला, तबरीज मिसाइल फील्ड में लगी आग; इराक में अमेरिकी सैनिक की मौत

अमेरिका का ईरान पर 9वीं रात हमला, तबरीज मिसाइल फील्ड में लगी आग; इराक में अमेरिकी सैनिक की मौत

0
अमेरिका का ईरान पर 9वीं रात हमला, तबरीज मिसाइल फील्ड में लगी आग; इराक में अमेरिकी सैनिक की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगने की खबर सामने आई है।

US Iran Conflict Update: अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के सैन्य कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

हमलों के बाद उत्तर-पश्चिमी ईरान के तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगने की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमेरिकी हमले के बाद मिसाइल परिसर में भीषण आग भड़क उठी। यह परिसर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स के नियंत्रण में है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट

1. ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया

ईरान की IRGC ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन, कुवैत और ओमान समेत कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

2. कुवैत के डिसेलिनेशन प्लांट पर फिर हमला

कुवैत के बिजली उत्पादन और पानी साफ करने वाले डिसेलिनेशन प्लांट पर दो दिनों में दूसरी बार हमले की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक, कई बिजली उत्पादन इकाइयों में आग लग गई, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।

3. परमाणु संयंत्र पर हमले का ईरान का दावा

ईरान के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (AEOI) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने खुजेस्तान प्रांत में बन रहे डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की साइट को निशाना बनाया।

4. ईरान में बिजली संकट बढ़ा

लगातार हमलों और भीषण गर्मी के बीच ईरान में बिजली संकट गहराता जा रहा है। तेहरान समेत कई इलाकों में बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

5. इराक होर्मुज पर निर्भरता कम करेगा

इराक ने तेल निर्यात के लिए होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भरता कम करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बसरा से तुर्किये और सीरिया तक नई तेल पाइपलाइन बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण मध्य-पूर्व में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। पूरी दुनिया की नजर अब इस संघर्ष के अगले कदमों पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here