Home आज की ख़ास ख़बर राजस्थान मौसम अपडेट: आज 10 जिलों में बारिश के आसार, 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून; गर्मी-उमस जारी

राजस्थान मौसम अपडेट: आज 10 जिलों में बारिश के आसार, 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून; गर्मी-उमस जारी

0
राजस्थान मौसम अपडेट: आज 10 जिलों में बारिश के आसार, 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून; गर्मी-उमस जारी
Rajasthan is witnessing active monsoon conditions, with an Orange Alert for heavy rainfall in Bundi, Kota and Baran. Most other districts are under a Yellow Alert as the low-pressure system over Madhya Pradesh intensifies rainfall activity.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून अभी भी कमजोर बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि मौसम विभाग ने कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

राज्य में अब तक मानसून की बारिश सामान्य से 21 फीसदी कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। इस दौरान प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया जा सकता है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को इन जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है—

  • बाड़मेर
  • बालोतरा
  • जालोर
  • सिरोही
  • उदयपुर
  • सलूंबर
  • डूंगरपुर
  • बांसवाड़ा
  • बारां
  • झालावाड़

वहीं बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कोटा, डूंगरपुर और अलवर में दर्ज की गई है। शुक्रवार को डूंगरपुर में 12.5 MM और कोटा में 16.6 MM बारिश हुई। अलवर में भी शाम के समय तेज बारिश देखने को मिली।

21 जुलाई से फिर बढ़ेगा बारिश का दौर

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा। इस दौरान कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके बाद 21 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान के इलाकों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

वहीं 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

श्रीगंगानगर में गर्मी का असर जारी

मानसून की सुस्ती के बीच राजस्थान में गर्मी और उमस का दौर जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा चूरू में 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here