Home आज की ख़ास ख़बर राजस्थान में अगले 2 दिन बारिश के आसार, 9 जिलों में येलो अलर्ट; कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन

राजस्थान में अगले 2 दिन बारिश के आसार, 9 जिलों में येलो अलर्ट; कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन

0
राजस्थान में अगले 2 दिन बारिश के आसार, 9 जिलों में येलो अलर्ट; कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन
Rajasthan has issued a yellow alert for rain in 26 districts, with light to moderate showers, thunderstorms and strong winds expected in several areas. The monsoon withdrawal may begin around September 19.

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर छुटपुट बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। वहीं पूर्वी राजस्थान के खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 10 मिमी बारिश दानपुर (बांसवाड़ा) में रिकॉर्ड हुई।

इसके अलावा करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, उदयपुर और सिरोही में भी हल्की बारिश हुई।

प्रतापगढ़ के अरनोद में 21 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रतापगढ़ के अरनोद में 21 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कोटा में 5.6 मिमी, डूंगरपुर में 4 मिमी, संगरिया में 3 मिमी और चित्तौड़गढ़ में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई। उदयपुर के डबोक में भी बारिश ट्रेस की गई।

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म

राजस्थान में श्रीगंगानगर 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जैसलमेर और चूरू में 36.2 डिग्री, फलोदी में 36 डिग्री, बीकानेर में 35.8 डिग्री और पिलानी में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा।

इन 9 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने धौलपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली, दौसा, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here