Home आज की ख़ास ख़बर राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वार, NEET और झारखंड मुद्दे पर घेरा

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वार, NEET और झारखंड मुद्दे पर घेरा

0
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वार, NEET और झारखंड मुद्दे पर घेरा
Political poster war erupts in Prayagraj ahead of Rahul Gandhi’s visit, with posters questioning his stand on Jharkhand and NEET issues.

राहुल गांधी के शनिवार को प्रस्तावित प्रयागराज दौरे से पहले शहर में पोस्टर वार शुरू हो गया है। एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत और छात्र संवाद कार्यक्रम के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं, तो दूसरी ओर उनके खिलाफ विवादित पोस्टर सामने आने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

इन विवादित पोस्टरों में राहुल गांधी से झारखंड और NEET से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल पूछे गए हैं। एक पोस्टर पर लिखा है, “जो भाग कर प्रयागराज आए, वह झारखंड जाने से क्यों घबराए?” वहीं दूसरे पोस्टर में सवाल किया गया है, “जब झारखंड के छात्र न्याय मांग रहे हैं, राहुल प्रयागराज ड्रामा करने क्यों आए?”

एक अन्य पोस्टर में लिखा है, “कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है।” पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर भी लगाई गई है। वहीं एक पोस्टर पर NEET को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए “नीट पर हाइपोक्रेसी की भी सीमा होती है” जैसे शब्द लिखे गए हैं।

पोस्टर किसने लगाए, पता नहीं

खास बात यह है कि इन विवादित पोस्टरों पर किसी राजनीतिक दल, संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिखा गया है। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन पोस्टरों को किसने लगवाया। पोस्टरों के सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ने भी लगाए स्वागत पोस्टर

दूसरी ओर, राहुल गांधी के प्रयागराज पहुंचने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के प्रमुख रास्तों पर स्वागत होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के ‘गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे।

NEET और प्रतियोगी परीक्षाओं पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में NEET पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद भी करेंगे।

राहुल गांधी के दौरे से पहले सामने आए पोस्टरों ने प्रयागराज की सियासत को गरमा दिया है। अब यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस इन पोस्टरों पर क्या प्रतिक्रिया देती है और राहुल गांधी अपने कार्यक्रम में उठाए गए सवालों पर क्या जवाब देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here