Home आज की ख़ास ख़बर जोधपुर की सड़कों पर आने वाली हैं नई Electric Buses! जानिए कब से बदल जाएगा सफर

जोधपुर की सड़कों पर आने वाली हैं नई Electric Buses! जानिए कब से बदल जाएगा सफर

0
जोधपुर की सड़कों पर आने वाली हैं नई Electric Buses! जानिए कब से बदल जाएगा सफर
जोधपुर में जुलाई के अंतिम सप्ताह से 17 रूटों पर 125 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा।

जोधपुर शहर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। नगर निगम ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं और जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पहली इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतर सकती हैं।

बजट घोषणा के तहत जोधपुर को कुल 125 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इन बसों का संचालन 17 अलग-अलग रूटों पर किया जाएगा। पहले चरण में 30 से 40 बसें शहर को मिलेंगी, जिन्हें फिलहाल पुराने रूटों पर ही चलाया जाएगा।

इन बसों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये करीब 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी। जोधपुर शहर की पहचान को ध्यान में रखते हुए इन बसों का रंग भी ब्लू (नीला) रखा गया है।

नगर निगम आयुक्त राहुल जैन के मुताबिक, शहर को मिलने वाली बसें 9 मीटर लंबी होंगी। इनमें 25 सीटें होंगी और कुल 36 यात्रियों के सफर की क्षमता होगी। साथ ही 2 सीटें दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी।

इलेक्ट्रिक बसों का प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 100 बसें और दूसरे चरण में 25 बसें जोधपुर पहुंचेंगी। इन बसों का निर्माण अहमदाबाद की एक कंपनी कर रही है।

बसों के संचालन के लिए कंपनी की ओर से 100 ड्राइवर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि नगर निगम करीब 235 कंडक्टरों की भर्ती करेगा। यात्रियों के लिए मासिक और वार्षिक पास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

इसके अलावा झालामंड में आधुनिक डिपो और चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। यहां 13 ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे ताकि सभी इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग सुचारु रूप से हो सके।

जोधपुर में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से शहर को प्रदूषण कम करने, ईंधन की बचत करने और लोगों को आधुनिक व आरामदायक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here