Home आज की ख़ास ख़बर जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! बादल फटने और लैंडस्लाइड में 11 की मौत, मलबे से 2 साल के मासूम का शव मिला

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! बादल फटने और लैंडस्लाइड में 11 की मौत, मलबे से 2 साल के मासूम का शव मिला

0
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! बादल फटने और लैंडस्लाइड में 11 की मौत, मलबे से 2 साल के मासूम का शव मिला
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, पुंछ-किश्तवाड़ में 11 लोगों की मौत

Jammu Kashmir Cloudburst News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ जिलों में शनिवार रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में अभियान चला रहे हैं।

पुंछ के सुरनकोट इलाके में भूस्खलन के कारण एक मकान मलबे में दब गया। हादसे के समय घर में आठ लोग मौजूद थे। बचाव दल ने मलबे से दो साल के मासूम समेत पांच लोगों के शव बरामद किए हैं।

किश्तवाड़ और राजौरी में भी भारी तबाही

किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, राजौरी में लगातार बारिश के कारण धारहाल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव में करीब 200 से 250 वाहन बह गए।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव टीमें तैनात कर दी हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड

जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तराखंड में भी भारी बारिश और लैंडस्लाइड का असर देखने को मिला। भूस्खलन के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

इसके साथ ही कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर निकला एक जत्था भी रास्ते में फंस गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here