जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिर शुरू, अभिजीत दीपके बोले- आज भी करेंगे संसद मार्च

0
21
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP समर्थकों का प्रदर्शन दोबारा शुरू हो गया है। अभिजीत दीपके ने मंगलवार को फिर संसद मार्च करने की बात कही है।

Delhi Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया है। सोमवार शाम दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया था, लेकिन करीब 6 घंटे बाद अभिजीत दीपके और उनके समर्थक दोबारा जंतर-मंतर पहुंच गए।

सोमवार रात तक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वहां जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।

तीन मांगों को लेकर प्रदर्शन

CJP समर्थक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार झड़प की स्थिति बनी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस दौरान करीब 90 से 100 पुलिसकर्मी और 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

14 साल बाद संसद के पास पहुंची भीड़

सोमवार के मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी संसद के दरवाजे तक पहुंच गए। बताया गया कि पिछले 14 साल में पहली बार किसी प्रदर्शनकारी भीड़ ने संसद के इतने करीब तक पहुंच बनाई है। इससे पहले 2012 में निर्भया कांड के विरोध में इस इलाके में बड़ा प्रदर्शन हुआ था।

नड्डा से हुई मुलाकात

CJP प्रतिनिधिमंडल ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तीन मांगें उनके सामने रखीं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच लंबी बैठक भी हुई।

अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने अपना अनशन खत्म कर दिया। उनके अलावा 22 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे तीन अन्य छात्रों ने भी अनशन समाप्त कर दिया।

हालांकि, सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो की याचिका पर सुनवाई करते हुए वांगचुक की हेल्थ रिपोर्ट मांगी है। मामले में आज फिर सुनवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here