Home आज की ख़ास ख़बर राजस्थान में बारिश की रफ्तार होगी धीमी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट; 19-21 अगस्त फिर बढ़ेगी बारिश

राजस्थान में बारिश की रफ्तार होगी धीमी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट; 19-21 अगस्त फिर बढ़ेगी बारिश

0
राजस्थान में बारिश की रफ्तार होगी धीमी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट; 19-21 अगस्त फिर बढ़ेगी बारिश
Rainfall activity is likely to decrease across Rajasthan over the next few days, with light to moderate showers expected in parts of eastern Rajasthan. The Meteorological Department has issued a yellow alert, while rainfall activity may increase again in Kota and Bharatpur divisions from August 19 to 21.

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियों में आने वाले दिनों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में 19 से 21 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने का अनुमान है।

बीते 24 घंटे में कई जिलों में बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में भरतपुर, अलवर और कोटा जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा जयपुर, डीग, दौसा, धौलपुर, टोंक, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

भरतपुर में 110 MM बारिश

इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश नदबई, भरतपुर में 110 मिलीमीटर दर्ज की गई। बारिश के बावजूद राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान ऊंचा बना हुआ है।

श्रीगंगानगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

4-5 दिन कमजोर रहेगा मानसून

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हालांकि 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है।

वहीं बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 19 से 21 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here