Home आज की ख़ास ख़बर राजस्थान में बारिश का कहर! माउंट आबू में 8 इंच बारिश, पूरे प्रदेश में ऑरेंज-येलो अलर्ट

राजस्थान में बारिश का कहर! माउंट आबू में 8 इंच बारिश, पूरे प्रदेश में ऑरेंज-येलो अलर्ट

0
राजस्थान में बारिश का कहर! माउंट आबू में 8 इंच बारिश, पूरे प्रदेश में ऑरेंज-येलो अलर्ट
Rajasthan Weather Update: Monsoon activity has weakened across several parts of the state, including Jodhpur, Udaipur and Ajmer. Jaipur is witnessing temperatures around 31–32°C, while some areas may receive light rain and thunderstorms. Monsoon activity is expected to strengthen again around August 20–21.

जयपुर: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार (25 जुलाई) को मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश माउंट आबू में दर्ज की गई, जहां करीब 195 मिमी (8 इंच) पानी बरसा। वहीं जोधपुर में मूसलाधार बारिश के कारण कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।

27 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि 28 जुलाई से इसकी गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।

इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार:

  • उदयपुर और जोधपुर संभाग में अगले दो दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना।
  • बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

कई जिलों में अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रमुख वर्षा:

  • माउंट आबू – 195 मिमी
  • जवाई (पाली) – 97 मिमी
  • बापिणी (जोधपुर) – 81 मिमी
  • करणपुर (श्रीगंगानगर) – 66 मिमी
  • कल्याणपुर (बाड़मेर) – 57 मिमी
  • बालोतरा – 56 मिमी
  • जवाजा (अजमेर) – 52 मिमी
  • सरवाड़ – 50 मिमी

बांधों में बढ़ी पानी की आवक

लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के 40 से अधिक सूखे बांधों में पानी पहुंच चुका है। वहीं दौसा का मोरेल बांध और टोंक का मानसागर बांध पूरी तरह भर गए हैं।

फिर भी 12 जिलों में सूखे जैसे हालात

हालांकि अच्छी बारिश के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है। बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, करौली, पाली, सिरोही, उदयपुर सहित 12 जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और नदी-नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here