Rajasthan IPS Transfer List: राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने देर रात 18 IPS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस तबादला सूची में हनुमानगढ़, जोधपुर ग्रामीण, बालोतरा और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षकों का बदलाव प्रमुख है।
अनिल पालीवाल बने गृह रक्षा महानिदेशक
IPS अधिकारी अनिल पालीवाल को नई जिम्मेदारी देते हुए गृह रक्षा महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।
इन जिलों के बदले SP
सरकार ने 4 पुलिस जिलों के SP बदले हैं—
- प्रतापगढ़ के नए SP: विशाल जांगिड़
- जोधपुर ग्रामीण के नए SP: पंकज यादव
- हनुमानगढ़ के नए SP: बी आदित्य
- बालोतरा के नए SP: राजेश कुमार कावट
वहीं इन जिलों के पुराने SP को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
अंशुमन बने जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर
तबादला सूची के अनुसार अंशुमन भोमिया को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
इसके अलावा अजमेर और भरतपुर रेंज के IG स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है।
मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक महानिदेशक की जिम्मेदारी
IPS अधिकारी मालिनी अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक), राजस्थान जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं शरत कविराज को पुलिस महानिरीक्षक (IG) अपराध शाखा बनाया गया है।
राजस्थान पुलिस में हुए इस बड़े फेरबदल को आगामी प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।