Home आज की ख़ास ख़बर राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, कई जिलों के CO बदले

राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, कई जिलों के CO बदले

0
राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, कई जिलों के CO बदले
The Rajasthan government has transferred 123 Rajasthan Police Service officers in a major administrative reshuffle. ASPs, DSPs and other senior officers have been given new postings across districts, police headquarters, commissionerates and specialized units.

राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 123 राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कई जिलों में बदले CO

नई सूची में कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में वृत्ताधिकारी (CO) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर नियुक्त किया गया है।

आदेश के मुताबिक गौरव सारस्वत को सीओ जायल, नागौर, राहुल गोयल को दांतारामगढ़, सीकर और नीरज गुप्ता को पीसांगन, अजमेर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सुहासी जैन को बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़ और सुरेश बिश्नोई को कैलादेवी, करौली लगाया गया है।

इसके अलावा मनीष शर्मा को अलवर दक्षिण, अर्जुन सिंह राठौड़ को ऋषभदेव, उदयपुर, नवनीत कौर को सीकर और विनोद कुमार को मकराना, नागौर में वृत्ताधिकारी बनाया गया है।

कपिल गुप्ता को दौसा, विजयपाल यादव को खाजूवाला, बीकानेर और मदन लाल को देवली, टोंक में तैनाती मिली है। वहीं दौलत राम को उप पुलिस अधीक्षक यातायात, भरतपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में भी तैनाती

तबादला सूची में पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न विशेष पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

भजन लाल जांगिड़ को सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, जोधपुर, सिमरजीत सिंह पंवार को वृत्ताधिकारी कोटा शहर और ओमप्रकाश गोदारा को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, जयपुर लगाया गया है।

कुछ अधिकारियों को साइबर क्राइम, यातायात, RAC, पुलिस मुख्यालय, सतर्कता, अपराध शाखा और अन्य विशेष इकाइयों में भी पोस्टिंग दी गई है।

पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव

इस बड़े फेरबदल के तहत अधिकारियों को जिला पुलिस से रेंज, पुलिस मुख्यालय और अलग-अलग विशेष इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। वहीं कई अधिकारियों को नए जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here