Home आज की ख़ास ख़बर FIR की मांग पर राहुल गांधी का धरना: संसद मार्ग थाने में बैठे, साहिल के शरीर से निकले छर्रे दिखाकर उठाए सवाल

FIR की मांग पर राहुल गांधी का धरना: संसद मार्ग थाने में बैठे, साहिल के शरीर से निकले छर्रे दिखाकर उठाए सवाल

0
FIR की मांग पर राहुल गांधी का धरना: संसद मार्ग थाने में बैठे, साहिल के शरीर से निकले छर्रे दिखाकर उठाए सवाल
Rahul Gandhi staged a protest at Delhi’s Parliament Street Police Station, demanding an FIR over student Sahil Lohbach’s injury during the July 20 protest and questioning the use of pellet gun.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर से दिल्ली के संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे हैं। वह 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोहबच की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, वह थाने से नहीं हटेंगे।

धरने के दौरान राहुल गांधी ने साहिल के शरीर से निकले बताए जा रहे छर्रे दिखाए और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया, तो फिर छात्र को ये छर्रे कैसे लगे।

राहुल के साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद

धरने में प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्र की शिकायत पर अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

उनके मुताबिक, साहिल ने 14 अगस्त को दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन शिकायत की कॉपी तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए भी कार्रवाई की मांग की गई थी।

पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार शिकायत साहिल ने खुद दी है। 20 जुलाई के प्रदर्शन से जुड़े मामलों की जांच पहले से क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता को बताया है कि उसकी शिकायत भी जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी।

राहुल ने उठाया पैलेट गन पर सवाल

राहुल गांधी का कहना है कि छात्र के शरीर से मिले छर्रे इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पुलिस ने पैलेट गन नहीं चलाई, तो इसके इस्तेमाल की जिम्मेदारी किसकी है।

फिलहाल राहुल गांधी की FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने के बाहर राजनीतिक हलचल बनी हुई है। मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here