Home आज की ख़ास ख़बर बिहार के लखीसराय में भीषण भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी

बिहार के लखीसराय में भीषण भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी

0
बिहार के लखीसराय में भीषण भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी
A stampede in Bihar’s Lakhisarai left seven women dead and more than a dozen people injured as thousands of devotees gathered for Jalabhishek at Ashokdham Temple. Panic reportedly spread after a pole fell and rumours circulated about an electric wire, triggering a rush among devotees.

बिहार के लखीसराय में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर जलाभिषेक के लिए जुटी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

खंभा गिरने के बाद फैली करंट की अफवाह

लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, हादसे के दौरान पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद भीड़ में यह अफवाह फैल गई कि लोगों के ऊपर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया है।

हालांकि, प्रशासन के मुताबिक वह बिजली का तार नहीं बल्कि केबल वायर था, जिसका इस्तेमाल डिश या इंटरनेट कनेक्शन के लिए किया जाता है।

अफवाह के बाद पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव बढ़ गया और इसका असर महिलाओं की लाइन पर पड़ा। देखते ही देखते कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं और भगदड़ की स्थिति बन गई।

7 महिलाओं की मौत

हादसे में अब तक 7 महिलाओं की मौत की जानकारी सामने आई है। चार मृतकों की पहचान की गई है। इनमें—

  • मधुबाला देवी — लखीसराय
  • मनमाला देवी — लखीसराय
  • हेमलता देवी — लखीसराय
  • रिंकू देवी — मुंगेर

शामिल हैं।

कई श्रद्धालु घायल

हादसे में 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों में लखीसराय की मौसम कुमारी, मुस्कान कुमारी, ममता देवी, रीना कुमारी और शिवानी कुमारी शामिल हैं।

इसके अलावा पटना के मोकामा की विमला देवी और बाढ़ की कबीला देवी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी थी भीड़

सोमवार को जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अशोकधाम मंदिर पहुंच रहे थे। स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर भीड़ काफी ज्यादा थी। इसी दौरान खंभा गिरने और करंट की अफवाह के बाद अचानक भगदड़ मच गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया।

प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है और हादसे में मृतकों व घायलों की संख्या की आधिकारिक जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here