Home आज की ख़ास ख़बर कोटा में आज CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, कैथूनीपोल में आमसभा; धारीवाल की वापसी से बढ़ी सियासी हलचल

कोटा में आज CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, कैथूनीपोल में आमसभा; धारीवाल की वापसी से बढ़ी सियासी हलचल

0
कोटा में आज CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, कैथूनीपोल में आमसभा; धारीवाल की वापसी से बढ़ी सियासी हलचल
Chief Minister Bhajanlal Sharma will address a public meeting and hold a roadshow in Kota as part of the BJP’s municipal election campaign.

कोटा: नगर निगम चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा दौरे पर रहेंगे। सीएम दोपहर करीब 2 बजे कैथूनीपोल थाने के सामने आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 5 से 6 वार्डों में रोड शो प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के दौरे को नगर निगम चुनाव में बीजेपी के प्रचार अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पिछले नगर निगम चुनाव में कोटा उत्तर के 70 वार्डों में बीजेपी को महज 14 सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में इस बार पार्टी का फोकस कोटा उत्तर क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर करने पर है।

धारीवाल अब तक चुनाव प्रचार से रहे दूर

इधर कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के निकाय चुनाव के दौरान सक्रिय नहीं होने को लेकर भी सियासी चर्चा बनी हुई थी। बताया जा रहा था कि धारीवाल चुनाव के दौरान शहर से बाहर थे।

धारीवाल रविवार शाम को ही कोटा लौटे हैं। उनके वापस आने के बाद कांग्रेस की चुनावी रणनीति और सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बीजेपी के लिए कोटा उत्तर अहम

पिछले चुनाव के आंकड़ों को देखते हुए कोटा उत्तर बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण क्षेत्र रहा है। मुख्यमंत्री का आमसभा और रोड शो इसी क्षेत्र में प्रस्तावित होने से पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में भी उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

अब मुख्यमंत्री के रोड शो के जरिए बीजेपी मतदाताओं तक अपनी चुनावी पहुंच मजबूत करने की कोशिश करेगी। वहीं, कांग्रेस की ओर से शांति धारीवाल की सक्रियता आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबले को और रोचक बना सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here