Home आज की ख़ास ख़बर मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज आखिरी तारीख, रात 12 बजे तक मिलेगा मौका

मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज आखिरी तारीख, रात 12 बजे तक मिलेगा मौका

0
मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज आखिरी तारीख, रात 12 बजे तक मिलेगा मौका
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा-2025 के 9 विषयों की मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तारीख है। अभ्यर्थी रात 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर स्टैंडर्ड पुस्तकों के प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 10 और 11 जून को आयोजित लेक्चरर एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा-2025 के नौ विषयों की मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तारीख है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रात 12 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

आयोग ने जिन विषयों की मॉडल आंसर-की जारी की है, उनमें जनरल स्टडीज ग्रुप-सी, कोच एथलेटिक्स, कोच बास्केटबॉल, कोच हैंडबॉल, कोच कबड्डी, कोच टेबल टेनिस, कोच वॉलीबॉल, जीके ग्रुप-डी और फिजिकल एजुकेशन शामिल हैं।

आरपीएससी ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकेंगी। निर्धारित प्रारूप के अलावा किसी अन्य तरीके से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

बिना प्रमाण स्वीकार नहीं होगी आपत्ति

आयोग के अनुसार, हर आपत्ति के साथ किसी मान्यता प्राप्त और प्रमाणिक (स्टैंडर्ड एवं ऑथेंटिक) पुस्तक का संदर्भ देना अनिवार्य है। बिना उचित प्रमाण के दर्ज की गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, आपत्ति केवल संबंधित अभ्यर्थी ही दर्ज कर सकता है। किसी अन्य व्यक्ति या माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर आयोग विचार नहीं करेगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्तियां दर्ज करा दें, क्योंकि तय समय के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here