अयोध्या के Ram Mandir में कथित चढ़ावा चोरी मामले में गठित SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर में नामजद सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया था और अब औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।
किन लोगों पर हुई कार्रवाई?
ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर चोरी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
ट्रस्ट सदस्य की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
यह प्राथमिकी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra की ओर से दर्ज कराई गई। चढ़ावे और दानराशि में कथित गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद विशेष जांच की मांग की गई थी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनी SIT
मामले की गंभीरता को देखते हुए Yogi Adityanath के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। शुरुआती जांच में कई अहम तथ्य सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई।
दानराशि प्रबंधन से जुड़े थे आरोपी
जांच में सामने आया है कि नामजद अधिकांश आरोपी मंदिर में आने वाली दानराशि और कीमती चढ़ावे की गिनती व प्रबंधन से जुड़े हुए थे। अब SIT सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की परतें खोलने में जुटी है।