
कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी पंचायतराज चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे हवाई मार्ग से कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय जाएंगे। यहां वे कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी प्रस्तावित है।
नगर निगम चुनाव में जीत पर होगा स्वागत
कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद शहर भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री बोरखेड़ा के कोरल पार्क स्थित एलन के हॉल में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पहुंचेंगे।
इस बैठक में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं से पंचायतराज चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही नगर निकाय चुनाव में पार्टी को मिले समर्थन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे।
कई पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया
बैठक में भाजपा के जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है।
इसके साथ ही चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, मोर्चा जिलाध्यक्ष और महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, वर्तमान और पूर्व प्रधान, चेयरमैन तथा जिला परिषद सदस्यों की भी मौजूदगी रहेगी।
मुख्यमंत्री के कोटा दौरे को आगामी पंचायतराज चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों और चुनावी तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा होने की संभावना
