भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन पहले सेशन में भारत को एक भी विकेट नहीं मिला। लंच तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 329 रन बना लिए हैं और भारत पर 116 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
सोनल दिनूषा 55 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि केशरा नुवानथा 40 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
दिनूषा का चौथा फिफ्टी प्लस स्कोर
सोनल दिनूषा ने सीरीज में अपना चौथा 50+ स्कोर पूरा किया है। इस सीरीज में उनके नाम दो शतक भी हैं। वह दोनों टीमों की ओर से सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 503 रन
भारत ने पहली पारी 503/9 रन पर घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका की टीम 290 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत को 213 रन की बढ़त मिली, जिसके बाद श्रीलंका को फॉलोऑन दिया गया।
भारत की ओर से मानव सुथार ने अब तक 2 विकेट लिए हैं। हालांकि, पांचवें दिन के पहले सेशन में भारतीय गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके।
नुवानथा-दिनूषा ने संभाली पारी
श्रीलंका ने 250 रन के बाद लगातार स्कोर बढ़ाया। दिनूषा और नुवानथा ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और शतकीय साझेदारी पूरी की।
अब श्रीलंका की बढ़त 116 रन हो चुकी है और मैच में भारत के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है।