Home आज की ख़ास ख़बर हनुमानगढ़ में किसानों की ट्रैक्टर रैली, बैरिकेड्स तोड़े; पुलिस से झड़प, बोले- अब आर-पार की लड़ाई

हनुमानगढ़ में किसानों की ट्रैक्टर रैली, बैरिकेड्स तोड़े; पुलिस से झड़प, बोले- अब आर-पार की लड़ाई

0
हनुमानगढ़ में किसानों की ट्रैक्टर रैली, बैरिकेड्स तोड़े; पुलिस से झड़प, बोले- अब आर-पार की लड़ाई
Farmers in Hanumangarh broke police barricades during a tractor rally demanding payment of pending subsidy under the Atal Bhujal Yojana.

हनुमानगढ़ में बुधवार को बकाया अनुदान राशि के भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। टाउन धानमंडी से शुरू हुई रैली को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए, लेकिन नाराज किसानों ने बैरिकेड्स को धकेलकर हटा दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

किसान अटल भूजल योजना के तहत बनाई गई डिग्गियों की लंबे समय से बकाया अनुदान राशि नहीं मिलने से नाराज हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने डिग्गियां बनाने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन अनुदान नहीं मिलने के कारण उन पर ब्याज और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की

किसानों की ट्रैक्टर रैली टाउन धानमंडी से शुरू हुई। पुलिस ने रैली को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे। इससे किसान नाराज हो गए और उन्होंने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया।

इसके बाद रैली जंक्शन और टाउन क्षेत्र से होते हुए भारतमाता चौक पहुंची, जहां इसे समाप्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द बकाया राशि जारी करने की मांग की।

किसानों ने कहा- कई बार दे चुके हैं ज्ञापन

किसान नेताओं रायसाहब पचार और रेशम सिंह मानुका ने बताया कि अपनी मांग को लेकर वे जिला कलेक्टर, एडीएम, मंत्री और किसान आयोग के अध्यक्ष समेत कई अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं।

किसानों का आरोप है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द बकाया अनुदान राशि जारी नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि अब उनके पास ‘आर-पार की लड़ाई’ के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here