Home आज की ख़ास ख़बर आधी रात बस स्टॉप पर बिछा था ‘लेडी सिंघम’ का जाल, एक-एक कर फंसते गए मनचले

आधी रात बस स्टॉप पर बिछा था ‘लेडी सिंघम’ का जाल, एक-एक कर फंसते गए मनचले

0
आधी रात बस स्टॉप पर बिछा था ‘लेडी सिंघम’ का जाल, एक-एक कर फंसते गए मनचले
हैदराबाद में महिला सुरक्षा जांचने के लिए पुलिस कमिश्नर B Sumathi खुद रात 2 बजे अंडरकवर ऑपरेशन पर निकलीं। बस स्टॉप पर अकेली महिला समझकर पहुंचे मनचले… लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में ले लिया।

हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रही शिकायतों के बीच एक ऐसा ऑपरेशन हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया।
रात के करीब 2 बजे… सुनसान बस स्टॉप… चारों तरफ अंधेरा… और एक महिला अकेली बस का इंतजार करती दिखाई दी।

कुछ ही मिनटों में बाइक सवार और संदिग्ध युवक उसके आसपास मंडराने लगे।
किसी ने गंदे कमेंट किए, तो कुछ लोग गलत इरादे से बातचीत करने की कोशिश करने लगे।

लेकिन उन लोगों को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस महिला को वो अकेली और कमजोर समझ रहे हैं… वो असल में मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर B Sumathi थीं।

महिलाओं की सुरक्षा का सच जानने उतरीं कमिश्नर

दरअसल, हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में पिछले कुछ समय से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
खासतौर पर देर रात हॉस्टल और बस स्टॉप के आसपास लड़कियों को परेशान किए जाने की घटनाएं बढ़ रही थीं।

1 मई को पद संभालने के बाद कमिश्नर बी सुमति ने सिर्फ रिपोर्ट्स पर भरोसा नहीं किया, बल्कि खुद मैदान में उतरकर हालात देखने का फैसला किया।

रात 2 बजे शुरू हुआ अंडरकवर ऑपरेशन

कमिश्नर सुमति बिना किसी सुरक्षा के आम महिला यात्री बनकर दिलसुखनगर बस स्टॉप पर पहुंचीं।
वो अकेली खड़ी होकर बस का इंतजार करने लगीं।

थोड़ी ही देर में कई युवक उनके आसपास जमा होने लगे।
कुछ बाइक सवार बार-बार चक्कर लगाने लगे, जबकि कुछ लोग उनके बेहद करीब आकर सवाल पूछने और परेशान करने लगे।

हालांकि, पूरे इलाके में पहले से पुलिस की गुप्त टीम तैनात थी।
SI और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी दूर से हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे।

फिर अचानक हुआ बड़ा एक्शन

जैसे ही संदिग्ध लोगों की हरकतें बढ़ीं, पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
ऑपरेशन के दौरान करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि इनमें से कई लोग महिलाओं को परेशान करने और देर रात संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए।
अब इन लोगों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

सोशल मीडिया पर ‘लेडी सिंघम’ बनीं बी सुमति

कमिश्नर बी सुमति के इस साहसिक कदम की सोशल Media पर जमकर तारीफ हो रही है।
लोग उन्हें ‘लेडी सिंघम’ कहकर उनकी बहादुरी और सख्त पुलिसिंग स्टाइल की सराहना कर रहे हैं।

कई यूजर्स का कहना है कि अगर अधिकारी इसी तरह खुद मैदान में उतरकर हालात समझें, तो महिलाओं की सुरक्षा और मजबूत हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here