दक्षिण अमेरिकी देश Venezuela में आए भीषण भूकंप के बाद हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4,300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं और कई इलाकों में मलबे के नीचे से अब भी लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
राष्ट्रीय अवकाश बना बड़ी त्रासदी की वजह
भूकंप के दिन देश में काराबोबो युद्ध की याद में राष्ट्रीय अवकाश था। अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे और फुटबॉल मैच देख रहे थे। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है।
मलबे के नीचे जारी है जिंदगी की जंग
स्थानीय मीडिया के अनुसार, कई इमारतों के मलबे से अब भी लोगों की आवाजें आ रही हैं। राहत और बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन कई इलाकों तक पहुंचना अभी भी मुश्किल बना हुआ है।
USGS ने जताई भारी तबाही की आशंका
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत की 44% संभावना और 1 लाख से ज्यादा मौतों की 30% संभावना जताई गई है। एजेंसी ने आर्थिक नुकसान भी बेहद बड़ा होने का अनुमान लगाया है।
आपातकाल लागू, भारत ने मदद की पेशकश
कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodríguez ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वेनेजुएला सरकार से बात कर हरसंभव सहायता देने की पेशकश की है।