Home आज की ख़ास ख़बर गुजरात में PM मोदी का जेन-जी से संवाद, रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे; ₹35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास

गुजरात में PM मोदी का जेन-जी से संवाद, रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे; ₹35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास

0
गुजरात में PM मोदी का जेन-जी से संवाद, रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे; ₹35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास
Prime Minister Narendra Modi interacts with Gen Z youth in Vadodara, Gujarat, after walking through a specially designed Y-shaped ramp. The visit also includes the inauguration and foundation stone laying of projects worth ₹35,200 crore.

वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में जेन-जी यानी युवा पीढ़ी से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी पारंपरिक मंच से अलग बनाए गए ‘Y’ शेप के रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे। रैंप के चारों तरफ युवाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

पीएम मोदी के गुजरात दौरे के दौरान करीब ₹35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम को युवाओं से सीधे संवाद और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

वडोदरा के बाद नवसारी और सूरत जाएंगे PM

वडोदरा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवसारी जाएंगे। यहां वे बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम सूरत पहुंचेंगे और वहां से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

जेन-जी से संवाद की रणनीति पर जोर

युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री मोदी पहले भी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद करते रहे हैं। 23 जुलाई को उन्होंने पहली बार सेल्फी वीडियो के जरिए युवाओं को संबोधित किया था और पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही थी।

इसके अगले दिन 24 जुलाई को पीएम मोदी ने फिर सेल्फी वीडियो जारी कर युवाओं से मिले सुझावों और प्रतिक्रियाओं के लिए धन्यवाद दिया था।

मंत्रियों को भी युवाओं से जुड़ने की सलाह

अगस्त के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से युवाओं के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय रहने और कम औपचारिक तरीके से संवाद करने को कहा था। इसके बाद कई मंत्रालयों ने सोशल मीडिया पर रील्स और दूसरे युवा-केंद्रित फॉर्मेट पर जोर बढ़ाया।

20 अगस्त को प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ समय बिताने और सरकारी स्कूलों का दौरा करने की सलाह दी। यानी युवाओं से संवाद की कोशिश को सोशल मीडिया के साथ-साथ ग्राउंड लेवल तक ले जाने पर भी जोर दिया गया।

इंस्टाग्राम एंगेजमेंट में बढ़ोतरी का दावा

26 अगस्त को सामने आए एक एनालिसिस के मुताबिक, 20 जुलाई के बाद पीएम मोदी की प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट औसत एंगेजमेंट 1.19 करोड़ से बढ़कर 4.63 करोड़ हो गया। रिपोर्ट में इसे करीब 290 प्रतिशत की बढ़ोतरी बताया गया।

अब गुजरात में जेन-जी के बीच पीएम मोदी का सीधे पहुंचकर संवाद करना युवाओं के साथ सरकार के आउटरीच अभियान का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here