Home भारत झज्जर में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 24 से ज्यादा घायल

झज्जर में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 24 से ज्यादा घायल

0
झज्जर में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 24 से ज्यादा घायल
Two devotees were killed and more than 24 people were injured after a pickup carrying pilgrims collided with a canter on the KMP Expressway near Mandothi village in Jhajjar, Haryana.

झज्जर: हरियाणा के झज्जर में KMP एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी पिकअप की कैंटर से टक्कर हो गई।

3 घायलों की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को PGI रोहतक रेफर किया गया है।

अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में महिलाओं और बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

कैंटर चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर KMP एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुचारू कराया।

हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

गोगामेड़ी धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु चंदौसी से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान मांडोठी गांव के पास यह हादसा हो गया। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान तथा घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here