Home आज की ख़ास ख़बर सीकर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग: 40 से ज्यादा स्कूटी-बाइक और ई-रिक्शा जले, करोड़ों के नुकसान की आशंका

सीकर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग: 40 से ज्यादा स्कूटी-बाइक और ई-रिक्शा जले, करोड़ों के नुकसान की आशंका

0
सीकर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग: 40 से ज्यादा स्कूटी-बाइक और ई-रिक्शा जले, करोड़ों के नुकसान की आशंका
सीकर में शनिवार तड़के इलेक्ट्रिक वाहनों के दो शोरूम में भीषण आग लगने से 40 से ज्यादा स्कूटी, बाइक और ई-रिक्शा जल गए। हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है।

सीकर में शनिवार तड़के इलेक्ट्रिक वाहनों के दो शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों शोरूम पूरी तरह इसकी चपेट में आ गए। इनमें रखे 40 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए।

आग ने पास स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। यहां रखे स्पेयर पार्ट्स, एयर कंडीशनर और अन्य सामान भी आग में जल गए। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

SHO राजाराम लेघा के मुताबिक, सबसे पहले आग BS ऑटोमोबाइल में लगी। देखते ही देखते आग फैलकर पास स्थित बच्चन मोटर्स तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

दमकल की 5 गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दोनों शोरूम को काफी नुकसान हो चुका था।

40 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन जले

BS ऑटोमोबाइल में इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक रखी हुई थीं, जबकि बच्चन मोटर्स में इलेक्ट्रिक ऑटो और ई-रिक्शा मौजूद थे। दोनों शोरूम में मिलाकर करीब 40 इलेक्ट्रिक वाहन होने की जानकारी सामने आई है।

आग की वजह से वाहनों के साथ शोरूम का सामान और अन्य उपकरण भी जल गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नुकसान करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए तक बताया जा रहा है।

मकान शोरूम के पीछे, परिवार सुरक्षित

शोरूम मालिक भैरोंसिंह शेखावत का मकान शोरूम के पीछे ही स्थित है। आग की सूचना मिलते ही वे और उनका परिवार मौके पर पहुंच गए। फिलहाल किसी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।

ऑटो पार्ट्स शोरूम में भी लाखों का नुकसान

आग की लपटें पास स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स शोरूम तक भी पहुंच गईं। वहां रखे स्पेयर पार्ट्स, एयर कंडीशनर और अन्य सामान आग में जल गया। इससे भी लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।

पुलिस फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट का अंदेशा है, लेकिन आग का सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here