रक्षाबंधन से एक दिन पहले 27 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹2,860 घटकर ₹1.58 लाख पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,791 कम होकर ₹2.40 लाख हो गई।
हालांकि, साल की शुरुआत के मुकाबले सोना और चांदी अभी भी महंगे हैं। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब ₹1.33 लाख था, जो अब ₹1.58 लाख पर पहुंच चुका है। यानी 2026 में अब तक सोना करीब ₹29 हजार महंगा हुआ है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो अब ₹2.40 लाख पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख का ऑलटाइम हाई बनाया था।