Home आज की ख़ास ख़बर RPSC ने 13 भर्तियों की इंटरव्यू डेट घोषित की: 17 अगस्त से शुरू होंगे इंटरव्यू, आवेदन में संशोधन और फॉर्म विड्रॉ करने का भी मौका

RPSC ने 13 भर्तियों की इंटरव्यू डेट घोषित की: 17 अगस्त से शुरू होंगे इंटरव्यू, आवेदन में संशोधन और फॉर्म विड्रॉ करने का भी मौका

0
RPSC ने 13 भर्तियों की इंटरव्यू डेट घोषित की: 17 अगस्त से शुरू होंगे इंटरव्यू, आवेदन में संशोधन और फॉर्म विड्रॉ करने का भी मौका
RPSC announces interview dates for 13 recruitments from August 17 to 25, along with application correction, withdrawal and JLO answer-key objection deadlines.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा और कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य समेत 13 अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू 17 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त 2026 तक चलेंगे। इसके साथ ही आयोग ने कुछ भर्तियों के आवेदन फॉर्म में संशोधन और बिना पात्रता आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया है।

17 अगस्त से शुरू होंगे इंटरव्यू

चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य भर्ती-2024 के अलग-अलग विषयों के इंटरव्यू निर्धारित तारीखों पर होंगे।

  • रेडियोडायग्नोसिस: 17 से 19 अगस्त
  • न्यूरोलॉजी: 21 अगस्त
  • न्यूरो सर्जरी: 24 और 25 अगस्त
  • नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, यूरोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी: 24 अगस्त
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पीडियाट्रिक सर्जरी: 25 अगस्त

वहीं कॉलेज शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य भर्ती-2025 में जूलॉजी के इंटरव्यू 20 और 21 अगस्त, होम साइंस का इंटरव्यू 20 अगस्त और फिलॉसफी के अंतिम चरण का इंटरव्यू भी 20 अगस्त को होगा।

इंटरव्यू में ये दस्तावेज जरूरी

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की फोटो कॉपी साथ लानी होगी।

आवेदन में संशोधन का मौका

सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा-2025 के आवेदन में अभ्यर्थी 11 से 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर को छोड़कर अन्य विवरणों में बदलाव किया जा सकेगा।

संशोधन के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक CBT मोड में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

बिना पात्रता फॉर्म भरने वालों के लिए जरूरी सूचना

RPSC ने ऐसे अभ्यर्थियों को भी आवेदन वापस लेने का मौका दिया है, जिन्होंने अर्हता पूरी नहीं होने के बावजूद आवेदन किया है या गलत जानकारी के आधार पर फॉर्म भरा है।

आयोग ने चेतावनी दी है कि पात्रता नहीं होने के बावजूद आवेदन वापस नहीं लेने और बाद में जांच में अपात्र पाए जाने पर अभ्यर्थी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और उसे आगामी एक वर्ष तक भर्ती परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।

JLO परीक्षा की मॉडल आंसर-की जारी

RPSC ने जूनियर लीगल ऑफिसर (JDA) परीक्षा-2025 के चारों प्रश्न-पत्रों की मॉडल आंसर-की भी जारी कर दी है।

अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी पर आपत्ति है तो वह 12 से 14 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। आपत्ति के साथ प्रमाणिक स्रोत भी देना जरूरी होगा।

RPSC अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

RPSC अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने आयोग परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को काम समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने तथा आयोग परिसर में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

RPSC की इन घोषणाओं से हजारों अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू, आवेदन संशोधन और JLO आंसर-की आपत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें स्पष्ट हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here