Home आज की ख़ास ख़बर जयपुर-दिल्ली सफर हुआ महंगा! रातोंरात बदल गए टोल के रेट, अब देने होंगे ज्यादा पैसे

जयपुर-दिल्ली सफर हुआ महंगा! रातोंरात बदल गए टोल के रेट, अब देने होंगे ज्यादा पैसे

0
जयपुर-दिल्ली सफर हुआ महंगा! रातोंरात बदल गए टोल के रेट, अब देने होंगे ज्यादा पैसे
राजस्थान के कई टोल प्लाजा पर NHAI ने टोल दरों में 5 से 30 रुपए तक बढ़ोतरी की है, नई दरें सोमवार रात से लागू हो गई हैं।

Rajasthan Toll Tax Hike: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने राजस्थान के कई टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। अब वाहन चालकों को टोल के लिए 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक ज्यादा भुगतान करना होगा।

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बढ़ा खर्च

जयपुर-दिल्ली पुराने हाईवे पर स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा पर टोल दरों में बदलाव किया गया है। यहां कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के टोल में 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, मिनी ट्रक, बस, लॉरी और भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए टोल दरों में 5 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

शाहजहांपुर टोल पर भी बढ़े रेट

शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर निजी वाहनों के लिए टोल 195 रुपए से बढ़ाकर 215 रुपए कर दिया गया है। यानी अब जयपुर-दिल्ली यात्रा करने वालों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

किन टोल प्लाजा पर असर?

NHAI ने जयपुर क्षेत्र के कई प्रमुख टोल प्लाजा पर दरें बढ़ाई हैं:

  • मनोहरपुर टोल प्लाजा (जयपुर-दिल्ली हाईवे)
  • सीतारामपुरा टोल (अजमेर-आगरा कनेक्टिंग रिंग रोड)
  • टाटियावास टोल (जयपुर-सीकर बाइपास)

हालांकि, जयपुर-सीकर बाइपास और रिंग रोड के कुछ टोल प्लाजा पर निजी वाहनों के लिए दरें पहले जैसी ही रहेंगी, जबकि कॉमर्शियल वाहनों पर बढ़ोतरी लागू होगी।

वाहन चालकों पर बढ़ेगा खर्च

टोल टैक्स बढ़ने से रोजाना हाईवे से गुजरने वाले ट्रांसपोर्टर्स, बस ऑपरेटर और कॉमर्शियल वाहन चालकों का खर्च बढ़ जाएगा। इसका असर आगे चलकर माल ढुलाई और यात्रा किराए पर भी देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here